February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Laal Singh Chaddha: आमिर खान को लगा जोर का झटका, लाल सिंह चड्ढा फिल्म के कई शो हुए कैंसिल

नई दिल्ली। सिनेमाघरों में #Boycottlaalsinghchaddha और #boycottrakshabandhan का असर साफ़ देखा जा सकता है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघर में अच्छा कारोबार करने में असफल हैं। आपको बता दें लाल सिंह चड्ढा की कमाई उम्मीद से भी कम हुई है और महज़ 11 करोड़ रूपये का कारोबार लाल सिंह चड्ढा फिल्म ने किया है। वहीं रक्षाबंधन फिल्म ने करीब 8 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। जहां रक्षाबंधन कुछ लोगों को पसंद भी आ रही है वहीं लाल सिंह चड्ढा लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। इसके अलावा लाल सिंह चड्ढा विवादों में भी फंसती नज़र आ रही है। आमिर खान ने अपनी नयी फिल्म में कुछ दृश्य और संवाद ऐसे डाले हैं जिनसे लोगों को आपत्ति है। आपको बता दें फिल्म की खराब ओपनिंग को देखते हुए ऐसी खबरें भी आ रही हैं की कुछ Exhibitors ने फिल्म के शोज को कम करने की भी बात कही है। यहां हम यही खबर को विस्तार से जानते हैं।

आपको बतादें बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक़, दोनों ही फिल्म के खराब बिजनेस को देखते हुए कई सिनेमा मालिकों ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन दोनों फिल्मो के शो घटा दिए हैं। दोनों ही फिल्मों को पूरे भारत में करीब 10 हज़ार शो के साथ रिलीज़ किया गया लेकिन दोनों ही फिल्मों से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे अच्छा बिजनेस करेंगी इसकी गारंटी नहीं देती हैं। हालांकि मेकर्स को पहले यह उम्मीद थी की दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आपको बता दें फिल्म के पहले दिन की शुरुआत बहुत फीकी रही। ज्यादातर शो में 20 से ज्यादा लोग नहीं थे वहीं कुछ शो ने दो दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं किया। सीमित लोगों को देखते हुए अब Exhibitors ने अन्य शोज को कम करने का निर्णय लिया है।

आपको बतादें पूरे देश से लगभग 1300 शोज फिल्म लाल सिंह चड्ढा के कम किये गए हैं वहीं रक्षाबंधन फिल्म के 1000 शोज कम किए गये हैं। लाल सिंह चड्ढा को मास ऑडियंस ने पसंद करने से इंकार कर दिया है। इसके अलावा खबरें यह भी हैं कि शुक्रवार की सुबह दर्शकों के न होने की वजह से कुछ शोज कैंसल भी किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *