February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

#BoycottVikramVedha: ऋतिक ने लिया उड़ता तीर, अब खुद की फिल्म की लगा ली वाट, सोशल मीडिया पर हो रहा जबरदस्त बॉयकॉट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कैंसिल कल्चर ट्रेंड में है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन से लेकर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बायकॉट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से किया जा रहा है। बॉयकॉट का सीधा असर दोनों फिल्मों की कमाई पर देखने को मिल रहा है। आमिर की फिल्म बीते 5 दिनों में भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। जबकि बीते हफ्ते लगातार कई छुट्टियां थी लेकिन उन छुट्टियों का फायदा भी फिल्म नहीं उठा पाई हैं। अब ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा का बायकॉट सोशल मीडिया पर हो रहा है। बता दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सपोर्ट किया था जिसके बाद से ही वो लोगों के निशाने पर हैं।

हम नहीं देखेंगे- यूजर्स

सोशल मीडिया पर बॉयकॉट विक्रम वेधा ट्रेंड कर रहा है। विक्रम वेधा ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैं जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई हैं। इस ट्रेंड में लोगों ने सिर्फ ऋतिक रोशन को ही नहीं बल्कि शाहरुख खान और सलमान खान को भी लपेट लिया हैं। एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा-फाइनेंशियली तौर पर तोड़ना जरूरी है। हम फिल्म नहीं देखेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- बॉलीवुड को हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाना बंद करना चाहिए और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की तरह हमारे धर्म का सम्मान करना चाहिए। #LalSinghChaddha एक आपदा थी क्योंकि हम एकजुट थे। आइए #BoycottBollywood की आने वाली फिल्मों को फ्लॉप करें। बॉलीवुड के लिए एक चेतावनी, हम आपको नीचे ला सकते हैं.!#बॉयकॉटविक्रमवेधा

शाहरुख खान को भी लपेट रहे लोग

ऐसे तमाम तरह के कमेंट्स के साथ सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और बाकी स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा। इतना ही नहीं शाहरुख खान की तिरंगे लहराते हुए फोटो को साउथ के स्टार्स से कंपेयर किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने जूते पहनकर तिरंगा लहराया है जबकि साउथ स्टार्स नंगे पांव तिरंगा लहरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed