April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सबसे बड़ा सवाल- राहुल द्रविड़ की जगह कौन होगा एशिया कप में भारत का कोच?

नई दिल्ली। भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो गया है। इस दौरे भारत के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचो की वनडे सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया। इसके बाद अब भारतीय टीम को यूएई में एशिया कप खेलाना है। एशिया कप से पहले ही भारत को जसप्रीत बुमराह के रूप में झटका लगा ही था कि अब टीम मैनेजमेंट से भी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय टीम के हेड कोट व पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एशिया कप के लिए ऐसे में राहुल द्रविड़ का जाने पर अभी संशय बना हुआ है। इसके बाद भारतीय टीम के लिए जो सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है, वो ये है कि अगर राहुल द्रविड़ एशिया कप में कोरोना के चलते कोच नहीं रहेंगे तो उनकी गैरमौजूदगी में कौन भारत का कोच बनेगा?

भारतीय टीम के लिए एशिया कप इस साल के अंत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। एशिया कप में भारत का पहला मैच अपने चिर-प्रदिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाला है। ये मैच 28 अगस्त को खेला जाना है। इससे पहले ये दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड के दौरान आमने-सामने दिखी थी। उस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट रहते शिकस्त दी थी। अब भारत रोहित शर्मा की कमान में उस हार का बदला एशिया कप के दौरान लेना चाहेगी।

वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं कोच 

राहुल द्रविड़ के कोरोना होने के बाद एशिया कप के लिए माना जा रहा है कि वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम में उनकी जगह ले सकते हैं। इससे पहले भी राहुल द्रविड़ जिम्बाब्वे सीरीज के लिए नहीं गए थे, तो उनकी गैरमौजूदगी में लक्ष्मण ने कोच की जिम्मेदारी निभाई थी। इस दौरे में हेड कोच राहुल द्रविड़ के अलावा टीम के अन्य सिनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार को भी आराम दिया गया था।

हांलाकि अभी वीवीएस लक्ष्मण को लेकर एशिया कप में कोच बनाए जाने की बात को बीसीसीआई की तरफ से नहीं कहा गया है और ना ही राहुल द्रविड़ के कोविड पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टी हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर राहुल द्रविड़ एशिया कप में नहीं जा पाते हैं तो ऐसे में पूरी संभावना है के वीवीएस लक्ष्मण ही टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *