April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bigg Boss 16: टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 का आगाज जल्द, इस डेट से होगा ऑनएयर

नई दिल्ली। बिग बॉस के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपका फेवरेट शो अपने 16वें सीजन के साथ जल्द ही आने होने वाला है। इस बार भी बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान शो को होस्ट करने वाले हैं। कलर्स के विवादित रियलिटी शो के आगाज से जुड़ी एक बड़ी डिटेल सामने आई है। मेकर्स ने बिग बॉस के स्टार्ट होने की डेट का एलान कर दिया है। अब फिर से हमें कंटेस्टेंट के हाई वोल्ट्ज ड्रामा, थोड़ी मस्ती,थोड़ी लड़ाई देखने के मिलेगी। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे की मुश्किलें बढ़ाते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस 16 कब आएगा टीवी पर इसका इस बार का थीम क्या होने वाला है।

8 अक्टूबर से होगा ऑनएयर 

बिग बॉस 16′ को लेकर पहले खबर सामने आई थी कि इसका प्रीमियर 1 अक्टूबर को किया जाएगा। पर अब खबरों के अनुसार, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन 1 अक्टूबर नहीं बल्कि 8 अक्टूबर से टीवी पर प्रसारित होगा।। शो में सलमान खान की फीस को लेकर भी अटकलों का बाजार गरमाया हुआ है कि इस बार भाईजान ने काफी भारी भरकम रकम की डिमांड की है। खबरों के अनुसार इस बार शो में एक्वा थीम देखने को मिलने वाला है।

कंटेस्टेंट्स के नाम

सलमान खान के इस शो में अब तक कुछ ही कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है।जिसमें सबसे पहला नाम है सोशल मीडिया सेंसेशन फैसल शेख का है। इस लिस्ट में टीवी स्टार कनिका मान का नाम भी जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *