April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुजरात में तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 5 से ज्यादा की मौत; कई घायल

नई दिल्ली। गुजरात के अरवल्ली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। ये हादसा अरवल्ली में कृष्णापुर  के पास हुआ। फिलहाल घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हादसे में शिकार हुए लोगों की पहचान की जा रही है साथ ही परिजनों की पहचान की जा रही है।

तेज रफ्तार कार की वजह से हुआ हादसा

अरवल्ली में हुई दुर्घटना की तस्वीरें भी सामने आ रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि जिस तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी उसके आगे के हिस्से को काफी नुकसान हुआ है। कार की जो तस्वीरें सामने आई है उसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर काफी जोरदार रही होगी। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है साथ ही जान गवाने वाले मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *