April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बांग्लादेश से 4 साल बाद लिया बदला, तो ऐसे नाचते दिखें श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 काफी रोमांचक मोड़ में आ चुका है। भारत और अफगानिस्तान के अलावा श्रीलंकाई टीम ने भी सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आज शुक्रवार को हॉन्ग कॉन्ग और पाकिस्तान के होने जा रहे मुकाबले के बाद ये साफ हो जाए गा कि सुपर 4 की चौथी टीम कौन होगी। एक दिन पहले गुरुवार को हुए मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश को मात दी। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम का जबरदस्त जश्न देखने को मिला। श्रीलंकाई टीम का जश्न मनाने का तरीका इतना गजब था कि पूरी अब दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है।

नागिन डांस करते दिखे श्रीलंकाई खिलाड़ी

बांग्लादेश के खिलाफ मिली ये जीत इतनी खास थी कि श्रीलंका ने इसे मजेदार अंदाज में मनाया। ये कहें कि बांग्लादेश से श्रीलंकाई टीम ने अपना 4 साल पुराना बदला ले लिया तो गलत नहीं होगा क्योंकि चार साल पहले निदाहास ट्रॉफी में बांग्लादेश ने जब श्रीलंका को मुकाबले में नॉक आउट किया था तो उन्होंने मैदान पर नागिन डांस करके ही इसका जश्न मनाया था। अब श्रीलंकाई टीम ने भी ठीक उसी तरफ अपनी हार का बदला लिया है। सोशल मीडिया पर श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी चमीका करुणारत्ने का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो नागिन डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

श्रीलंका ने कटाया सुपर-4 का टिकट

गुरुवार को एशिया कप में हुए गए ग्रुप B मैच में श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराते हुए एशिया कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया। श्रीलंका ने कुसल मेंडिस (60) की अर्धशतकीय पारी के दम पर एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में बांग्लादेश को दो विकेट से रौंदा और सुपर चार में अपनी जगह पक्की कर लीं। बांग्लादेश ने 184 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे श्रीलंका ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर ही हासिल कर लिया था। इस दौरान बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने तीन विकेट चटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *