March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुश्किलों में फंसे नागिन फेम एक्टर पर्ल पुरी, नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई। टीवी के हैंडसम एक्टर में से एक पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को शायद ही कोई नहीं जानता होगा। नागिन सीरियल में काम कर वो घर-घर में फेमस हो गए हैं। हालांकि अब उनकी पॉप्युलैरिटी को ग्रहण लगता नजर आ रहा है। दरअसल, मुंबई के वाल‍िव पुलिस ने एक्टर के ख‍िलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पर्ल पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में पीड़‍िता ने पुल‍िस को बयान दिया है। पीड़‍िता का कहना है कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबाल‍िग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। एक्टर को वाल‍िव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। इस मामले में अंबोली पुलिस ने भी मदद की है।

आपको बता दें कि पर्ल अपनी प्रोफेनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले वो कर‍िश्मा तन्ना को डेट कर रहे थे। तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में था। दोनों कुछ साल तक साथ में थे लेक‍िन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है।

उन्हें असली पहचान नागिन से मिली। इसके अलावा वो दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *