June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Pallavi Joshi: विवेक अग्निहोत्री की पत्नी ने बताया क्यों फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्में, किस चीज में पीछे चल रहा बॉलीवुड

नई दिल्ली। साल 2022 ही बॉलीवुड के लिए पनौती बनकर आया है। इस साल बहुत कम ही फिल्में ऐसी रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाई हो। ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही है। वजह है कैंसिल कल्चर। बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों का बॉयकॉट चल रहा है। लगातार फिल्मों पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड फिल्में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करती हैं। इसी मुद्दे को लेकर लगभग सभी फिल्मों को बुरी तरीके से पेला जा रहा है। इसी बीच द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक की पत्नी और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

क्यों हिट हुई द कश्मीर फाइल्स

एक्ट्रेस  पल्लवी जोशी ने खुद द कश्मीर फाइल्स में काम किया है। उन्होंने फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में पल्लवी से पूछा गया है कि अचानक बॉलीवुड फिल्में क्यों पिटने लगी हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए पल्लवी ने कहा कि आज कल की फिल्में भारत की असल समस्याओं को ध्यान में रखकर नहीं बताई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं..मुझे नहीं पता की फिल्मों के साथ क्या हो रहा है…लेकिन मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि किसी भी फिल्म को सही इरादे, सब्जेक्ट और परफॉर्मेंस के साथ दिखाया जाए…। जिसे दर्शक समझे और उससे कनेक्ट हो सके। बॉलीवुड ट्रेंड पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि दर्शक ही हमारे लिए सबकुछ हैं और हमें उन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए।

सही इरादे से बने बॉलीवुड फिल्में- पल्लवी जोशी

उन्होंने आगे कहा कि द कश्मीर फाइल्स इसलिए हिट हुई क्योंकि हमने फिल्म में असल भारत की तस्वीर और परेशानियों को दिखाया था। आज कल की बॉलीवुड फिल्मों में ये सब देखने को नहीं मिलता है। दर्शक डिस्कनेक्ट महसूस करते हैं और फिल्मों को देखने नहीं जाते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, रणबीर कपूर की शमशेरा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन बुरी तरीके से फ्लॉप हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *