March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

CM केजरीवाल का ऐलान, आज से दिल्ली में ‘जहां VOTE, वहां VACCINATION’ अभियान शुरू

नई दिल्ली। राजधानी में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा. 45 साल से अधिक लोगों के लिए दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है जिसका नाम ‘जहां वोट वहां वैक्सीनेशन’ है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि, इस अभियान के तहत हम लोगों के घर-घर जाएंगे और कहेंगे कि जहां आप वोट डालने जाते हो आप वहीं जाएं और वहां पर आपके वैक्सीनेशन का हमने इंतजाम किया हुआ है। आज से दिल्ली के 70 वार्ड से ये शुरू किया जाएगा। हर हफ्ते 70 वार्ड में ये अभियान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, आज जिन 70 वार्ड में ये अभियान शुरू किया जा रहा है वहां के बूथ लेवल ऑफिसर को आज ट्रेनिंग दी जा रही है। ये BLO अगले 2 दिन हर घर में जाकर पूछेंगे कि 45 साल से अधिक के लोग कौन है, क्या उन्हें वैक्सीन लग चुकी है अगर नहीं तो वो उन्हें वैक्सीन लगवाने का स्लॉट देकर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *