June 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा…

नई दिल्ली। 07 सितंबर 2022 यानी बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो अभियान का तीसरा दिन हैं। आपको बता दें कि करीब 05 महीने की ये यात्रा में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। 3570 किलोमीटर की ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर फिर जोरदार प्रहार किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे लिए ये यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और आरएसएस की विचारधारा ने देश का किया है। जो देश को बंटा गया है और नफरत फैलाई गई। उसके खिलाफ हमने ये यात्रा निकाली है।

इसी दौरान राहुल गांधी से मीडिया वालों ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल किया। राहुल गांधी से प्रश्न किया गया कि क्या वो कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के प्रेसिडेंट का चुनाव होने वाला है। जब वो चुनाव होगा उसमें क्लियरिटी आ जाएगी और अगर मैं खड़ा नहीं हुआ तो फिर आप मुझसे पूछ लेना कि क्यों खड़े नहीं हुए, मैं आपको जवाब दे दूंगा। मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ये बयान तमिलनाडु में ‘भारत जोड़ी यात्रा’ के दौरान सामने आया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की डेट का ऐलान किया था। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होंगे। वहीं 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी दिन पता चल जाएगा कि कांग्रेस की कमान किसके हाथ में जाएगी। हालांकि चुनाव से पहले ही बगावत के सुर देखने को भी मिले है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में दावेदारी पेश की है। हालांकि उन्होंने खुले तौर पर तो नहीं लेकिन इशारों ही इशारों में इस बात के संकेत दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *