May 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Jammu Kashmir: स्टेज पर डांस करते हुए हुई कलाकार की मौत

नई दिल्ली। देश में जहां गणेश उत्सव की धूम है वहीं दूसरी तरफ कलाकारों के मंच पर मरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जम्मू कश्मीर का है जहां बुधवार को गणेश उत्सव के दौरान एक कलाकार की मौत स्टेज पर डांस करते हुए हो गई। सभी लोगों को लगा कि कलाकार अभिनय कर रहा है लेकिन कलाकार ने मंच पर तड़पते तड़पते दम तोड़ दिा। बताया जा रहा है कि कलाकार का नाम योगेश गुप्ता है जिसकी उम्र 20 साल थी। योगेश की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई थी।

डांस करते करते निकला दम

मामला जम्मू के बिश्नाह इलाके का है।जहां गणेश उत्सव के लिए पंडाल सजाया गया था। इस दौरान 20 साल का योगेश स्टेज पर लड़की बनकर डांस कर रहा था। इसी दौरान वो अचानक मंच पर गिर पड़ा और कुछ देर तक मंच पर तड़पता ही रहा। सब तक लोग कुछ समझ पाते इतने योगेश ने मंच पर दम तोड़ दिया। आनन-फानन में योगेश को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हर कोई हैरान है कि अचानक इतनी बढ़ी अनहोनी कैसे हो गई। गौरतलब है कि अब देश में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे है। हाल ही में यूपी से भी एक ऐसी घटना सामने आई थी जहां पंडाल में हनुमान बनकर स्टेज पर डांस करने वाले शख्स की मौत भी अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से ही हो गई थी।

बढ़ रही हार्ट अटैक की घटनाएं

युवक हनुमान बनकर राम भजन पर नाच रहा था कि अचानक नाचते-नाचते युवक की मौत हो गई। राम भजन पर नृत्य करते करते रवि को चक्कर महसूस होने लगा जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया। लोगों को लगा कि हनुमान अभिनय कर रहे हैं। लेकिन युवक की मौत स्टेज पर ही हो चुकी थी। इसके अलावा ऐसी ही घटना बरेली में भी देखने को मिली थी जहां एक शख्स डांस करते हुए गिरकर मर गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *