सिनेमा

नीली साड़ी में अक्षरा सिंह ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ‘झुलनियां’ गाने पर ठुमका लगाकर मचा दिया गदर

शेयर करें:

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की मेगास्टार अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा आए दिन अपनी लेटेस्ट फ़ोटोज़ और वीडियोज़ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अक्षरा के फैंस भी उनकी फ़ोटोज़ पर जमकर प्यार लुटाते हैं। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, इससे आप लोगों में उनके प्रति दीवानगी का अंदाज लगा सकते हैं। अक्षरा का कोई भी पोस्ट हो वो चंद मिनटों में वायरल हो जाता है।

अभी हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस कहीं बाहर जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में अक्षरा सीढ़ियों से उतरकर कार में बैठती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है ‘मैं तो चली।’

इसके अलावा भी अक्षरा ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ‘ऊंचा लंबा कद…’ गाने पर ठुमके लगाए हैं। अक्षरा के इस डांस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है , ‘जब आपके साथ डांसर हो तो डांस करने का कोई भी मौका मिस नहीं करना चाहिए।’

Ad Zone: in_content

इससे पहले अक्षरा सिंह ने अपना एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में नीले रंग की साड़ी पहन अक्षरा जबरदस्त डांस करती हुई नजर आई थी। ‘झुलनियां…’ गाने पर अक्षरा का धमाकेदार डांस देखकर उनके फैंस भी मोहित हो गए हैं। एक्ट्रेस का ये डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें