April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया अपने एक और गाने का पोस्टर, इस दिन आएगा गाना

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता यूपी-बिहार में खूब देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही वायरल हो जाता है। अभी बैक टू बैक भी खेसारी लाल यादव के कई गाने और फिल्में रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक और धमाकेदार गाना रिलीज किया जा रहा है

खेसारी लाल यादव के इन दिनों बैक टू बैक गाने रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने अपने एक और गाने का पोस्टर और टीजर रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम ”बेलनवो खाईबा” है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल आर्यन महताब ने लिखे हैं। गाने का संगीत कान्हा सिंह और आकाश मिश्रा ने दिया है। इस गाने को त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा।

भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक और गाना हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम ”लईका नियन राजा करस” है। गाने के वीडियो में एक बार फिर खेसारी यादव और आकांक्षा पुरी की धाकड़ जोड़ी नजर आ रही हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। इस गाने के बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

बता दें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ”श्री 420” ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस फिल्म को यूट्यूब पर अब तक 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस फिल्म को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म को SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *