August 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक्टर श्रेयस तलपडे और आलोकनाथ पर लखनऊ में एफआईआर, इतने करोड़ ठगने का लगा आरोप

लखनऊ। एक्टर श्रेयस तलपडे और एक्टर आलोकनाथ के लिए मुश्किल वाली खबर है। लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दोनों एक्टर समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। ये सभी एक क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के मेंबर हैं। आरोप है कि श्रेयस और आलोकनाथ समेत सभी लोगों ने 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपए ठग लिए। श्रेयस तलपडे की पत्नी का नाम दीप्ति है। दोनों के एक बेटी है। वहीं, आलोकनाथ तमाम टीवी सीरियलों और कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से धाक जमा चुके हैं। लखनऊ पुलिस श्रेयस तलपडे और आलोकनाथ पर ठगने के आरोपों की जांच कर रही है।

श्रेयस तलपडे ने एक्टिंग की शुरुआत मराठी सोप ऑपेरा और स्टेज शो से की थी। जी टीवी के सोप ऑपेरा ‘वो’ में भी श्रेयस ने काम किया था। कई और सीरियल में भी श्रेयस तलपडे दिखे। दूरदर्शन पर जाने-अनजाने में भी श्रेयस तलपडे ने काम किया था। नागेश कुकनूर की फिल्म ‘इकबाल’ से श्रेयस तलपडे ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। नागेश कुकनूर की फिल्म ‘डोर’ में भी श्रेयस तलपडे ने एक्टिंग की थी। हिंदी फिल्म ‘अपना सपना मनी-मनी’, ‘पुनर्जन्म’, ‘ओम शांति ओम’ फिल्मों में भी श्रेयस तलपडे की भूमिका थी। मशहूर निर्देशक दिवंगत श्याम बेनेगल की फिल्म ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ में भी श्रेयस तलपडे ने काम किया था। ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘हॉरर’ फिल्मों में भी श्रेयस तलपडे काम कर चुके हैं। श्रेयस ने खुद मराठी फिल्म ‘पोस्टर ब्वॉयज’ बनाई।

एक्टर आलोकनाथ की बात करें, तो वो भी टीवी सीरियलों और फिल्मों में काफी काम कर चुके हैं। उनको फिल्मों में संस्कारी पिता की भूमिकाओं के लिए पहचाना जाता है। फिल्मी करियर की शुरुआत में आलोकनाथ ने ‘गांधी’ में छोटी सी भूमिका से की थी। उन्होंने दूरदर्शन के सोप ऑपेरा ‘बुनियाद’ में काम किया और अपनी एक्टिंग से लोगों की सराहना बटोरी। कई और सीरियल और फिल्में आलोकनाथ कर चुके हैं। आलोकनाथ पर लेखिका और प्रोड्यूसर विंदा नंदा ने रेप का आरोप भी लगाया था। अब आलोकनाथ पर ठगी यानी फ्रॉड करने का आरोप लगा है।