April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

“दस्तक ” काव्य संग्रह का लोकार्पण

नई दिल्ली,  2 फरवरी 2025 को विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली के लखकीय मंच सभागार में अलका गुप्ता के काव्य संकलन “दस्तक” (इंक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित ) का लोकार्पण किया गया। इंक पब्लिकेशन समूह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक, प्रकाशक व सम्पादक दिनेश कुशवाहा द्वारा की गयी। तथा कार्यक्रम का संचालन नेहा पांडेय ने किया ।

“दस्तक ” काव्य संग्रह की लेखिका ने बताया कि विविध साधारण से लेकर गूढ़ विषयों को अपने में समेटे उनका यह संकलन सत्तर कविताओं रूपी ऐसे पुष्पों का एक ऐसा गुलदस्ता है जिसमें प्रत्येक पुष्प की अपनी ही एक निराली सुगन्ध है ।

इस संकलन में लेखिका ने स्त्री ,पुरुष और उनके प्रत्येक रिश्ते को , प्रेम, विरह, श्रंगार के प्रत्येक रस या फिर कोई भी भाव हो जैसे प्रकृति प्रेम, देश प्रेम, शौर्य , नीति,भक्ति, शक्ति, तथा गाँव, नगर के सभी रंगों को इतने बारीकी से उकेरा है कि पाठक मन्त्रमुन्ध हुयें बिना नहीं रह सकता । वह निश्चित रूप से सकारात्मकता से भर उठेगा और जीवन के विभिन्न पहलुओं को एक नये और सुदृढ़ दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित होगा।