February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तलाक ए हसन पीड़िता बेनजीर हिना को मिल रही जान से मारने की धमकी!

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में तलाक ए हसन का मामला दाखिल करने वाली बेनजीर हिना इस वक्त अच्छे दौर से नहीं गुजर रही हैं। हिना को जान से मारने की धमकियां मिल रही लेकिन वो अपने फैसले पर अटल हैं और दूसरी महिलाओं का हौसला बढ़ाने का भी काम कर रही हैं। बेनजीर हिना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिना बता रही हैं कि वो लोग तुम्हें परेशान करेंगे लेकिन तुम डरना मत। बेनजीर हिना ने वीडियो में किसी विशेष वर्ग पर निशाना साधा है।

बेनजीर हिना का वीडियो आया सामने

बेनजीर हिना का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो कह रही हैं कि वो आपको डराने की कोशिश करेंगे..वो आपको फितरना कहेंगे..आपके चरित्र पर सवाल उठाएंगे…वो आपको बीजेपी का बताएंगे..आपकी औलाद तक को नहीं बख्शेंगे.. लेकिन आपको डरना नहीं है..वो आप से सब कुछ छीन सकते हैं लेकिन आपको आपसे नहीं छीन सकते। 2019 में तलाक ए बिद्दत बैन हुआ था..बहुत लंबी लड़ाई थी…बहुत कुछ मेरी और मेरी जैसी बहनों को सहना पड़ा था…मुझे उम्मीद है कि आज नहीं तो कल तलाक ए हसन भी बैन होगा..। इसके लिए हम मिलकर लड़ना होगा। बता दें कि गाजियाबाद की महिला बेनजीर हिना ने सुप्रीम कोर्ट में ‘तलाक-ए-हसन’ और ‘एकतरफा न्यायेतर तलाक’ को रद्द करने की गुहार लगाई थी। ये मामला आज भी कोर्ट में है और इस मामले पर 11 अक्टूबर को अगली सुनवाई होने वाली है।

क्या है तलाक ए हसन का मामला

दरअसल बेनजीर हिना नाम की महिला ने कोर्ट में  तलाक ए हसन को रद्द करने की गुहार लगाई थी जब पहली बार बेनजीर के पति युसुफ ने 19 अप्रैल को तलाक का पहला नोटिस भेजा था। हालांकि नोटिस में किसी और शख्स का नाम लिखा था। जिसके बाद दो महीनों के भीतर दो और नोटिस भेजे और नोटिस में बेनजीर हिना पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।पहला खत मिलने के बाद ही उन्होंने दो मई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। बता दें कि तलाक ए हसन में तीन महीनों के अंदर तीन बार तलाक के नोटिस भेजे जाते हैं जिसके बाद तलाक मान्य हो जाता है। इसमें पत्नी की रजामंदी मायने नहीं रखती है। ये एक तरफा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed