June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिशप पीसी मामले में अब ED, IT की एंट्री, गैरकानूनी फॉरेन फंडिंग के एंगल से भी होगी जांच

नई दिल्ली। करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार होने वाले बिशप पीसी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं क्योंकि मामले में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बिशप से ईओडब्ल्यू की टीम ने पूछताछ की लेकिन अब उन पर ईडी और  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का शिकंजा भी कस सकता है। ED और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जबलपुर ईओडब्ल्यू से संपर्क किया है। ईडी को शक है कि बिशप ने विदेशी धन को अवैध तरीके से भारत भेजा है। इसके अलावा आरोपी बिशप पीसी सिंह के 100 से ज्यादा खातों का पता चला है, जो गैरकानूनी तरीके से चल  रहे हैं। ईडी को शक है कि इन्ही खातों के जरिए गैरकानूनी फॉरेन फंडिंग की जाती होगी।

ईडी ने किया ईओडब्ल्यू की टीम से संपर्क

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ईडी की टीम भी जबलपुर पहुंच चुकी  है और मामले की अपने तरीके से जांच करेगी। ईडी को संदेह है कि बिशप देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। बता दें कि बिशप पर डी कंपनी से जुड़े लोगों के अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों से गलत तरीके से फंड लेने का भी आरोप है। ईडी अब विदेश फंडिंग एंगल से भी मामले की जांच करेगी। ईओडब्ल्यू की टीम ने बिशप से पूछताछ शुरू कर दी है जिसमें की बहुत सारे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।  पूछताछ में बिशप ने कबूल किया है उनके परिजनों के नाम से 174 बैंक खाते हैं।  इसके अलावा 10 एफडी भी हैं।जिसमें  2 करोड़ 2 लाख 94 हजार 190 रुपए होने की जानकारी मिली है।

4 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं बिशप

बता दें बिशप के खिलाफ अलग-अलग 10 राज्यों में 107 एफआईआर दर्ज हैं। इससे पहले EOW को छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति का पता चल चुका है। जिसमें 2 किलो सोना, 17 प्रोपर्टी के दस्तावेज,18 हजार डॉलर,1 करोड़ 65 लाख रुपए कैश और 9 महंगी गाड़ियां मिल चुकी हैं। बता दें कि बिशप की गिरफ्तारी हो चुकी है और सोमवार को उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भी भेजा जा चुका है जहां लगातार पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *