मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, किया 12 जातियों को ST में शामिल, जानें किसे मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार ने एक बड़े फैसले को मंजूरी दे दी है। दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के आदिवासी समुदाय के कई लोगों को अनुसूचित जनजाती की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस बारे में केंद्रीय जनजतीय मामलो के मंत्री अर्जुन मुंडा ने जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि जिस प्रस्ताव को आज मंजूरी मिली है दरअसल, ये पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने कहा कि कुछ वर्तनियों में त्रुटियों की वजह से और कई समुदायों के एकसमान लगने वाले नामों के कारण, इसे बीते बहुत लंबे समय से एसटी श्रेणी में नहीं लाया जा रहा था।
इन्हें मिलेगा फायदा
मोदी सरकार द्वारा लिए गए इस बड़े फैसले के बाद लोगों में ये जानने की आतुरता है कि आखिर इस फैसले से किसके फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट ने गोंड समेत कई अन्य जातियों को भी एससी से हटाकर एसटी में शामिल कर दिया है। इस दौरान कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में एसटी की सूची में बृजिया समुदाय को जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की गोंड जाती की पांच उपजातियां जैसे धुरिया, ओझा, नायक को भी एसटी श्रेणी में शामिल किया गया है। इस हिसाब में जिन-जिन जातियों को शामिल किया गया उन्हें निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।
केंद्रीय जनजतीय मामलो के मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया है कि बृजिया समुदाय को ओडिया और झारखंड में अनुसूचित जनजाती की श्रेणी में रखा गया है और छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस बारे में सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। बता दें कि कैबिनेट ने संसद में एक विधेयक पेश कर तमिलनाडू के कुरीविक्करन समुदाय को अनुसूचित जनजाति के वर्ग के तहत शामिल कर मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
