February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘पहले मोटी फीस ली..फिर बीच में छोड़ी फिल्म…’, प्रोड्यूसर ने सनी देओल पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज भी फिल्मों में सक्रिय है और अपने बेटे को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। सनी के बड़े बेटे करण देओल पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। उनके छोटे बेटे राजवीर देओल पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल से शुरू होगी लेकिन उससे पहले ही सनी देओल के ऊपर बड़ा आरोप लगा है। प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उनके साथ चीटिंग की है। इसके अलावा उन्होंने दोनों के रिश्ते खराब होने की बात भी कही है।

सनी देओल पर लगा बड़ा आरोप

प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने सनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके और सनी के रिश्तों में पहले से ज्यादा खटास आ चुकी है। उन्होंने कहा है कि एक्टर ने भारी भरकम फीस लेने के बाद फिल्म को करने से मना कर दिया। फिल्म को बिना अच्छी एंडिंग के रिलीज करना पड़ा क्योंकि सनी देओल शूटिंग छोड़कर लंदन चले गए और वापस आने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने आगे कहा कि पहले सनी ने मुझे खुद फोर्स करके कहा था कि मैं उनके करियर में मदद करूं। इसलिए मैंने फिल्म को 1 साल दिया। उन्होंने वादा भी किया कि वो मेरी अगली फिल्म में काम भी करेंगे। उन्होंने फिल्म साइन की और मोटी रकम के लेन-देन के बात भी फिक्स हो चुकी थी।

बीच में छोटी फिल्म- सुनील दर्शन

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही सनी लंदन का टूर करके वापस आए..तो उन्होंने काम करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि फिल्म में सुधार करने की जरूरत है। ऐसे में मुझे फिल्म में किसी और स्टार को कास्ट करना पड़ा जो मेरे लिए मुश्किलों भरा था। गौरतलब है कि जिस  फिल्म की बात दर्शन कर रहे हैं और उस फिल्म का नाम जानवर है। इस फिल्म में सनी की जगह अक्षय कुमार को कास्ट किया था और ये फिल्म उनके लिए गेम चेंजर साबित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed