February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खुल्लम-खुल्ला पाकिस्तानी एक्टर के साथ गुटर-गूं करती दिखीं अमीषा पटेल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भोली-भाली सकीना बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने लगभग हर हीरो के साथ काम किया है। हालांकि अब वो फिल्मों से काफी दूरी बना चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका सोशल मीडिया हॉट पिक्स और वीडियो से भरा है। अब एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसा हो भी क्यों नहीं.., एक्ट्रेस का एक लवी-डवी वीडियो सामने आया है जिसमें वो पाकिस्तानी एक्टर के साथ रोमांटिक हो रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पाक एक्टर के साथ कर रहीं रोमांस

दरअसल पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अमीषा के साथ रोमांस कर रहे हैं वो भी उन्हीं के गाने ‘मोहब्बत ये नहीं तो क्या है…’पर। ये गाना अलका याग्निक और उदित नारायण ने गाया है। अब वीडियो देखकर फैंस को लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है।फैंस कमेंट करके पूछ भी रहे हैं कि दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है। वीडियो में दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। खैर दोनों के बीच क्या है..ये तो दोनों स्टार्स ही बता सकते हैं।

रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा नाम

ये पहली बार नहीं है जब अमीषा का नाम किसी के साथ लिंक किया गया हो। एक्ट्रेस का नाम फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके अलावा कनव पुरी के साथ भी एक्ट्रेस का नाम जुड़ा था। कनव लंदन के बिजनेसमैन थे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला।  नेस वाडिया के साथ भी अमीषा का नाम जुड़ा था नेस अमीषा से शादी करना चाहते थे लेकिन उस वक्त एक्ट्रेस अपने सिर्फ करियर पर ध्यान देना चाहती थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का नाम रणबीर कपूर से भी जुड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed