February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Oscar Awards 2023: गुजराती फिल्म Last Film Show ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें खासियत

नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल, RRR, जैसी तमाम बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए गुजराती फिल्म छेलो शो जिसका अंग्रेजी टाइटल लास्ट फिल्म शो है, ने ऑस्कर 2023 में धमाकेदार एंट्री ली है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर 2023 के लिए Last Film Show के भारत की तरफ से ऑफिशिएल एंट्री का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में ऑस्कर अवार्ड्स 2023 के लिए चुना गया है।

मूल रूप से गुजराती में बनी इस फिल्म का निर्देशन पान नलिन ने किया है। इस फिल्म में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म के निर्देशक ने जाहिर की ख़ुशी

Chhello Show के निर्देशक पान नलिन ने अपनी फ़िल्म को ऑस्कर 2023 में भारत की तरफ़ से आधिकारिक एंट्री मिलने पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, “ओएमजी! यह कैसी रात होगी! फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद और एफएफआई जूरी सदस्यों ( FFI jury members) को धन्यवाद। छेलो शो में विश्वास करने के लिए धन्यवाद। अब मैं फिर से सांस ले सकता हूं और सिनेमा में भरोसा कर सकता हूं जो एंटरटेनमेंट, इंसपिरेशन और ज्ञानक है! @LastFilmShow1 #ChhelloShow #Oscars,”

किशोर के प्रति दीवानगी

छेलो शो की कहानी एक ऐसे 9 साल के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत के किसी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और उसे फ़िल्मों से ज़बरदस्त लगाव है। इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटा लड़का अपना सारा ख़ाली समय प्रोजेक्शन बूथ से फ़िल्में देखने में बिताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *