February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पहले से ज्यादा सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम का कॉकटेल है जामताड़ा-2, राजनीति के तड़के ने बढ़ाया मजा

नई दिल्ली।ओटीटी की दुनिया में नई वेब सीरीज दस्तक देने के लिए तैयार है। जामताड़ा-2 ओटीटी के नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी। जामताड़ा का पहला सीजन भी फैंस को काफी पसंद आया था। अब देखना होगा कि क्या दूसरा सीजन भी फैंस को पसंद कर पाएगा। दूसरा सीजन पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाता है लेकिन दूसरे सीजन में काफी कुछ बदल चुका है। तो चलिए जानते हैं कि दूसरे सीजन में क्या खास है।

क्या कहती है सीरीज की कहानी

जामताड़ा-2 की कहानी भी पहले सीजन से काफी मिलती-जुलती है। इस सीजन में कहानी को आगे बढ़ाया गया है। जामताड़ा डकैती के मामले में अब चंबल बन चुका है।  झारखंड में स्थित जामताड़ा सांपों के लिए काफी मशहूर रहा है लेकिन ये जिला अपने डकैती के कारनामों के लिए भी देखते ही देखते मशहूर गया। ये साइबर ठगी का अड्डा बनकर उभरा। जिसके बाद मामले को सुलझाने के लिए 22 राज्यों की पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा। जिले के ज्यादातर युवा साइबर क्राइम में फंसे थे। अब इसी मुद्दे पर वेब सीरीज तामजाड़ा बनी है जिसका दूसरा सीजन कल रिलीज के लिए तैयार है।

पहले से ज्यादा थ्रिलर और क्राइम का कॉकटेल है जामताड़ा-2

ट्रेलर को देखकर लगता है कि सीरीज में पिछले सीजन से शुरू हुआ कहानी का अंत होने वाला है क्योंकि दो भाईयों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। एक भाई साइबर ठगी का गुरु बन चुका है तो दूसरा भाई इस क्राइम का भंड़ाफोड़ करने के लिए षड्यंत्र रच रहा है। सीरीज में रवि चहल, अमित स्याल और मोनिका पवार पवार, आसिफ खान जैसे स्टार्स दिखने वाले हैं। फिल्म को Soumendra Padhi ने डायरेक्ट किया है जो एक नेशनल लेवल विनिंग डायरेक्टर है। फिल्म सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। दूसरे सीजन में पहले सीजन की तुलना में ज्यादा घटनाएं और राजनीति को जोड़ा गया है। कैसे राजनेता के संरक्षण लड़कों का गैंग ठगी को अंजाम देता है और पैसा का कुछ हिस्सा नेता भी रखते हैं। ये सीजन पहले वाले सीजन से काफी दमदार होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *