August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अंकिता मर्डर केस में बड़ा अपडेट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया इतने लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

नई दिल्ली। उत्तराखंड में हुए अंकिता हत्याकांड का मामला काफी गर्माया हुआ है। जैसे-जैसे मामले को वक्त बीत रहा है इससे जुड़े नए-नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों ही मामले में मृतका की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि अंकिता की मौत डूबने से हुई थी। इसके अलावा अंकिता के शरीर पर 4 से 5 चोट के निशान भी पाए गए थे। इस मामले में हाल ही में यम्केश्वर ब्लॉक के पटवारी वैभव प्रताप को भी निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने ये पटवारी  वैभव प्रताप को निलंबित करने का फैसला उन बातों के सामने आने के बाद किया जिसमें ये बताया गया था कि 19 साल की मृतका के पिता ने फोन करके पटवारी वैभव प्रताप को ये जानकारी दी गई थी कि अंकिता लापता है। लेकिन ये जानकारी मिलने के बाद वैभव प्रताप 4 दिनों की छुट्टी पर चला गया था। जांच में ये बात भी सामने आई है कि वैभव और पुलकित के बीच अच्छी दोस्ती भी थी।

बता दें कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी कुछ दिन पहले अचानक लापता हो गई थी जिसके बाद से ही उसे ढूंढा जा रहा था। बीते शनिवार को अंकिता का शव ऋषिकेश में एक नहर से बरामद किया गया था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी कुछ दिन पहले अचानक लापता हो गई थी जिसके बाद से ही उसे ढूंढा जा रहा था। बीते शनिवार को अंकिता का शव ऋषिकेश में एक नहर से बरामद किया गया था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

जिस आरोपी के वनतारा रिसॉर्ट (Vanatara Resort) में अंकिता काम करती थी उसी की पूर्व महिला कर्मचारी ने भी मामले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मीडिया से बात करते हुए एक पू्र्व महिला कर्मचारी ने पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिसॉर्ट में लड़कियों के साथ घिनौनी हरकतें की जाती थी और गंदी-गंदी गालियां दी जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *