April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीजर रिलीज से पहले राम लला के चरणों में पहुंची आदिपुरुष की टीम

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष का टीजर कल देर शाम रिलीज हो चुका है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यूजर्स को फिल्म का टीजर काफी पसंद आया हालांकि कुछ यूजर्स इसे कार्टून बता रहे हैं क्योंकि फिल्म में हद से ज्यादा एनिमेशन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसी चीज को लेकर सोशल मीडिया पर फिल्म को बिग हातिम भी कहा जा रहा है। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर यूजर्स का रिस्पांस काफी अच्छा रहा है। अब फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी कुछ मोह लेने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

पहले किए रामलला के दर्शन

दरअसल आदिपुरुष की टीम  2 अक्टूबर को अयोध्या पहुंची थी और वहीं से फिल्म के टीजर का अनावरण भी किया। उससे पहले सैफ अली खान, कृति सेनन, प्रभास और फिल्म के मेकर्स ने राम लला के भव्य दर्शन किए। पूरी स्टारकास्ट भगवा गमछा पहने राम लल्ला के सामने हाथ जोड़े खड़ी दिखी और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। फैंस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने अयोध्या में 50 फीट लंबा पोस्टर और टीजर  रिलीज किया।

सरयू नदी के किनारे रिलीज किया भव्य पोस्टर

अयोध्या में बहुत भव्य तरीके से पोस्टर और टीजर लॉन्च रखा गया। पोस्टर सरयू नदी में से निकलता दिखा और पोस्टर का साइज भी काफी बड़ा था। जिसके बाद टीजर रिलीज किया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर टीजर को लेकर दो धड़े हो गए हैं। एक फिल्म में राम बने प्रभास और पूरी टीम की सराहना कर रहा है जबकि एक धड़ा फिल्म को सोशल मीडिया पर मीम्स बना रहा है। गौरतलब है कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे बड़े पैमाने पर देश से लेकर विदेशों तक में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को देश में 20 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है और अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से कई ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *