April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पश्चिम बंगाल में कोहराम, नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए लोग अचानक आई बाढ़ की वजह से डूबे, 8 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश भर में विजय दशमी और दुर्गा पूजा विसर्जन का त्यौहार सेलिब्रेट किया गया है लेकिन इस दौरान कई जगहों से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई। यूपी से लेकर बंगाल तक में कुछ बड़ी घटनाओं से हाहाकार मच गया। अब पश्चिम बंगाल से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आ रही है जहां जलपाईगुड़ी जिले में नदी में विसर्जन करने लगे लोग अचानक बाढ़ आने की वजह से डूब गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोगों के लापता होने की आशंका है। फिलहाल लोगों के रेस्क्यू का काम जारी है। नदी में लापता लोगों को ढूंढने का काम जारी है।

बंगाल में नदी में बहे लोग

घटना बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की बताई जा रही है जहां कुछ लोग माल नदी में देवी मां की मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। जैसे ही लोग नदी की गहराई में उतरे तो अचानक बाढ़ आ गई और सभी लोग बह गए। जलपाईगुड़ी के एसपी देबार्षी दत्ता ने बताया कि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हैं जिन्हें ढूंढने का काम किया जा रहा है।  घटना करीब रात 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि नदी में बड़ी संख्या में लोग विसर्जन के लिए आए थे। अभी तक 60 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है और कई लापता लोगों को ढूंढने का काम जारी है। एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू का काम कर रही हैं।

अब तक 17 लोगों की मौत

बंगाल के अलावा राजस्थान के अजमेर में भी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक खाई में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। खाई काफी गहरी थी और पानी से लबालब भरी थी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि कुछ लोग मूर्ति विसर्जित करने गए थे। उन्हें खाई की गहराई का अंदाजा नहीं था। वहीं यूपी के आगरा में भी तीन लोग मूर्ति विसर्जन के दौरान डूब गए। अब तक अलग-अलग जगहों पर डूबने से तकरीबन 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *