कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी : राहुल गांधी के करीबी नेता ने थामा बीजेपी का दामन
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए।
बता दें कि जितिन प्रसाद उन 23 नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव और इसे और ज्यादा सजीव बनाने के लिए पत्र लिखा था।
इससे पहले जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पहुंचे।
राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा के आने के बाद से जितिन प्रसाद को साइड लाइन कर दिया गया। पार्टी के कार्यक्रमों में भी उनको कम तवज्जो मिलती थी। हालांकि उन्होंने कभी खुलकर इसको जाहिर नहीं किया।
