April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केरल में CPM के कार्यकर्ता पर 2 महिलाओं की बलि का आरोप, 56 टुकड़े फिर पकाकर खाया, पुलिस पूछताछ में खुलासा!

नई दिल्ली। केरल में मानव बलि देने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार यहां दो महिलाओं के बलि देने की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले तीनों आरोपियों को धर दबोच लिया है। पुलिस ने इस केस में मोहम्मद शफी, भगवंत सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को एर्नाकुलम जिल सत्र कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने तीनों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक यानि 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि भगवंत सिंह और उसकी पत्नी लैला ने बीते कई समय आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और पैसा कमाने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। इसके बाद दोनों ने तांत्रिक मोहम्मद शफी से संपर्क किया। फिर उसके कहने पर दोनों महिलाओं की बलि दी।

इसी बीच पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दंपति ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बलि देने के बाद महिलाओं का मांस भी खाया है। इसके साथ ही ये बताया है कि आरोपियों ने एक महिला के 56 टुकड़े भी किए और मांस भी खाया। कोच्चि के पुलिस कमिश्नर सीएच नागराजू के अनुसार दोनों महिलाओं की हत्या पत्थनमथिट्टा जिले के एलांथूर गांव में की गई। पुलिस ने ये भी बताया है कि शफी ने ही दोनों महिलाओं को पैसा लालच देकर अगवा किया और फिर आरोपी के घर पर ही बलि भी ली। मृतक महिला की पहचान  पद्मम (52) और रोसिली (50) के रूप के तौर पर हुई है। दोनों ही महिला अपना घर चलाने के लिए लॉटरी बेचने का काम करती थी।

बताया जा रहा है कि एक महिला जून में और सितंबर से लापता था। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद राज्य में सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा ने केरल की वामपंथी सरकार को निशाने पर लिया है। इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश में सत्तारूढ़ CPM पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के मुताबिक आरोपी भगवंत सिंह सीपीएम का सदस्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *