April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bigg Boss 16: शालीन पर भड़की अर्चना गौतम, बोली- ‘गुस्से में मेरा हाथ भी उठ सकता है’; माफ कर देना सर

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 के शुरू होते ही शो के 16 कैदी भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोई अपनी क्यूटनेस से सबको पीछे छोड़ रहा है तो किसी को अपने से 21 साल के लड़के से प्यार हो गया। शो के शुरू होते ही कंटेस्टेंट के बीच आपसी झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं। कभी इन्हें कैप्टेंसी टास्क के लिए लड़ते देखा तो कभी किसी बात को लेकर लड़ते देखा। शो के पहले हफ्ते से ही कंटेस्टेंट अग्रेसीव होते नजर आ रहे हैं। टास्क परफॉर्म करते करते कंटेस्टेंट के बीच धक्का मुक्की भी देखी गई। वहीं अर्चना गौतम को शालीन भनोट पर काफी गुस्सा करते देखा गया। आखिर दोनों के बीच ऐसी क्या वजह रही जिससे अर्चना ने बिग बॉस से गुहार तक लगा दी।

शालीन भनोट और अर्चना के बीच छिड़ी बहस 

पिछले टास्क में शालीन भनोट को धक्का मुक्की करते देखा गया। शालीन ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान अर्चना को धक्का दिया जिससे अर्चना शालीन से काफी भड़की नजर आईं। जिसके बाद अर्चना ने बिग बॉस से शालीन पर एक्शन लेने और उनको शो से बाहर निकालने का आग्रह किया। बिग बॉस ने अर्चना की बात तो सुनी और शालीन भनोट को सजा सुनाई गई और बोला कि जब तक बिग बॉस में शालीन भनोट रहेंगे वो कभी कैप्टन नहीं बनेंगे। इसके साथ ही बिग बॉस ने शालीन को दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट भी कर दिया। हालांकि, अर्चना शालीन को मिली इस सजा से खुश नहीं हुई और वह चाहती है कि शालीन को शो से बाहर निकाल दिया जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर साफ देखा जा सकता हैं कि वे लिविंग रूम में बैठी अपनी नाराजगी जता रही हैं। जिस पर अर्चना कहती है सर मुझे भी बहुत गुस्सा आता है कल को मेरा गुस्से में हाथ उठ गया तो आपको मुझे भी माफ करना पड़ेगा क्योंकि बाहर तो लोगों को मैं रैपटे बजाती हूं। इसके बाद शालीन भट्ट को चिकन के लिए बोलते देखा गया जिस पर अर्चना कहती है अगर तू चिकन नहीं खाएगा तो मर जाएगा क्या जिस पर पूरा घर हंसने लगता है। अब देखना ये कि अर्चना के फनी सेंस ऑफ ह्यूमर से लोग उन्हें शो में कितना आगे तक लेकर जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *