June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हंसने की 100 फीसदी गारंटी देती है नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की “जोगीरा सा रा रा”, फुल एंटरटेनिंग है फिल्म

नई दिल्ली। आज सिनेमाघरों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा स्टारर फिल्म जोगीरा सा रा रा रिलीज हो गई है। फिल्म में आपको पहली बार नवाज नेहा के साथ रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा लीड रोल में हैं जबकि फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म कॉमेडी से भरी है और पारिवारिक है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म की कहानी क्या है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म एक सख्त वेडिंग प्लानर पर है,जोकि शादी के खिलाफ है। वेडिंग प्लानर का रोल नवाजुद्दीन सिद्दिकी निभा रहे हैं, जो भले भी दूसरों की शादी कराते हैं लेकिन खुद शादी से भागते हैं, फिर होती है नेहा शर्मा की एंट्री। जो एक चुलबुली और आजाद लड़की का रोल प्ले कर रही हैं। जोगी उर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी लखनऊ में जुगाड़ के लिए फेमस हैं। फिर होती है जोगी और डिंपी(नेहा) की मुलाकात। डिंपी भी शादी नहीं करना चाहती है लेकिन उनके घरवाले शादी तय कर देते हैं। अब डिंपी जोगी को अपनी ही शादी तुड़वाने की जिम्मेदारी देती है। इसी बीच की कहानी में आपको बहुत सारे झमेले देखने को मिलेंगे।लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये आता है कि आखिर में डिंपी और जोगी की शादी तय हो जाती है।

फिल्म देती है हंसने की गारंटी

अब बात करते हैं फिल्म के कलाकारों की।एक्टर नवाज को अब तक सिर्फ सीरियस रोल में देखा है लेकिन इस फिल्म में उन्होंने  कॉमेडी के मामले में भी सबको पीछे छोड़ दिया है। नेहा शर्मा की भी अदाकारी बेस्ट है और फिल्म के बाकी कलाकार भी आपको हंसने पर मजबूर  कर देंगे। फिल्म फुल एंटरटेनमेंट से भरी है और अगर आप कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो नवाज और नेहा की कॉमेडी आपको गारंटीड हंसाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *