“ये रिश्ता क्या कहलाता है” : अरमान ने आखिरी मिनट पर पासा पलटकर बिगाड़ा रूही का खेल, अभीरा ने खुद रोक दी सगाई
नई दिल्ली। सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में इन दिनों अभीरा और अरमान की सगाई की तैयरियां चल रही है। लेकिन रूही साम दाम दंड भेद का जोड़ लगा रही है कि किसी भी तरह ये सगाई रुक जाए और ऐसा करने के लिए उसके हाथ तुरुब का इक्का भी लग चुका है अरमान की सगाई की अंगूठी के रूप में, जो उसने अभीरा के कमरे से चुराई थी। अब आज अभीरा और अरमान की सगाई के रंग में भंग पड़ने वाला है हालांकि ये रंग में भंग रूही नहीं बल्कि ख़ुद अभीरा डालेगी। अब ये सब कैसे होगा…!! तो चलिए बताते हैं आज के एपिसोड का पूरा हाल।
अरमान लाया नक़ली अंगूठी:
“ये रिश्ता क्या कहलाता है” के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान और अभीरा का सभी इंतज़ार कर रहे होते हैं कि तभी अरमान की एंट्री होती है और अरमान अपनी सगाई की अंगूठी अपनी मां विद्या को देता है। दरअसल, ये अंगूठी नक़ली है लेकिन अरमान चाहता है कि आज के दिन ना उसका परिवार दुखी हो और ना ही प्यार दुखी हो और वो ये भी जानता है कि अगर अंगूठी के गुमने की बात दादीसा को पता चलेगी तो वो अभीरा को दोष देंगी इसलिए वो नक़ली अंगूठी ले आता है।
अरमान के हाथ में अंगूठी देख रूही के होश उड़ जाते हैं और वो पड़ताल में जुट जाती है कि अरमान कौन सी अंगूठी ले आया कि तभी उसे पता चलता है कि अरमान जो अंगूठी लाया है वो नक़ली है और असली अंगूठी उसके पास है अब ऐसे में रूही ये बात सबको बताकर सगाई तुड़वाने की ठान लेती है।
अभीरा की ग्रैंड एंट्री:
इसी बीच अरमान की दुल्हन अभीरा की एंट्री होती है। ये एंट्री भी बेहद ख़ास है क्योंकि अभीरा अरमान जे प्यार में गिरफ़्तार कटघरे में एंट्री करती है जहां कोरस गैंग कचहरी के कपड़ों में सज-धज कर अभीरा का साथ दे रहे हैं। यहां अरमान और अभीरा का डांस भी होता है सभी बेहद खुश हैं लेकिन इस सब में अभीरा दुखी है क्योंकि उसे ये नक़ली अंगूठी का आईडिया सही नहीं लग रहा है। वो अरमान से कहती भी है कि घरवालों से झूठ बोलना सही नहीं हैं अरमान की अभीरा की बात से सहमत है लेकिन वो फिर अभीरा को समझाता है कि अभी के लिए यही सही है।
