June 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पलामू में BJP नेता की नाबालिग बेटी से हैवानियत, बलात्कार कर निकाली आंखें, शव को पेड़ से लटकाया

नई दिल्ली। झारखंड के पलामू से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां कुछ हैवानों ने एक स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेता की 16 वर्षीय बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इतना ही नहीं दरिंदों ने हत्या से पहले युवती के साथ न केवल दुष्कर्म किया गया बल्कि उसकी आंखे भी निकाल दी और फिर आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए उसका शव को पेड़ से लटका दिया। वहीं मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है।

पनकी थाना क्षेत्र के बांदूबार गांव की रहने वाली लड़की एक स्थानीय भाजपा नेता की बेटी थी। पीड़िता 7 जून को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोनवाई पंचायत के बांदूबार जंगल की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे से लटकी एक लड़की की लाश देखी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। वहीं सूचना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *