June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अचानक ₹303 से ₹630 पर पहुंच गए इस कंपनी के शेयर, निवेशकों को सिर्फ एक झटके में 108% का हो गया फायदा

नई दिल्ली। शेयर मार्केट में मंगलवार के इंट्रा-डे ट्रेड में फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी टिप्स फिल्म्स के शेयर में तेजी देखी गई और इसके शेयर अपर सर्किट में देखे गए। आपको बता दें टिप्स फिल्म्स के शेयर 10 फीसदी अपर सर्किट में 630 रुपये पर पहुंच गए। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 59,607 अंक पर था। पिछले 8 ट्रेडिंग सेशन में फिल्म मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रिब्यूटर और एग्जिबिशन कंपनी का स्टॉक 303.20 रुपये से 108 प्रतिशत उछला, जिसे उसने 13 अक्टूबर को छुआ था।

इस पर अब बीएसई ने मांगा स्पष्टीकरण

बीएसई ने मंगलवार को कीमतों में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव को देखते हुए टिप्स फिल्म्स लिमिटेड से स्पष्टीकरण मांगा है, जिससे कि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि निवेशकों के पास कंपनी के बारे में नई जानकारी हो और बाजार को सूचित किया जाए ताकि निवेशकों के हितों की रक्षा हो सके। टिप्स इंडस्ट्रीज (डिमर्जर कंपनी) और टिप्स फिल्म्स (रिजल्टिंग कंपनी) के बीच व्यवस्था और डिमर्जर की योजना के अनुसार टिप्स फिल्म्स के शेयर 6 अक्टूबर, 2022 को सूचीबद्ध हुए हैं। जिससे कि कम्पनी के शेयर अपर सर्किट में पहुंच गए हैं। शेयर के अपर सर्किट में पहुंचने के बाद कंपनी ने अपने बयान में कहा कि ग्लोबली भारत चीन के बाद सेवाओं की डिजिटल खपत में दूसरे स्थान पर है। 2021 में वीडियो सब्सक्रिप्शन में 29 प्रतिशत की तेजी आई। पेड सब्सक्रिप्शन भी 80 मिलियन को पार कर गया और रेवेन्यू 5,600 करोड़ रुपये हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *