June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

“कांतारा, कार्तिकेय 2, कश्मीर फाइल्स और रॉकेट्री” छोटे बजट में बनी इन फिल्मों के आगे बड़े बजट की फिल्म हुई फेल

नई दिल्ली। कांतारा (Kantara), कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2), द कश्मीरी फाइल्स (The Kashmir Files) और राकेट्री (Rocketry: The Nambi Effect) कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। ये चारों ही छोटे बजट की फिल्म हैं लेकिन इनको, जनता का उतना ही अधिक प्यार मिला है। जनता ने इन फिल्मों को न सिर्फ सराहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्मों ने खूब कमाई की है। आज भी कांतारा फिल्म आय दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम कर रही है। एक ऐसा दौर है, जहां कई फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। प्रोड्यूसर और मेकर्स के करोड़ों रूपये का नुकसान हो रहा है। ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। रिकॉर्ड सेट कर रही हैं। आज के समय में दर्शकों को सिनेमाघर में बुला पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में इन चार फिल्म ने क्या धमाल मचा रखा है। यहां हम यही जानते हैं।

कांतारा (Kantara)

सबसे पहले कांतारा फिल्म  की बात कर लें। इस फिल्म के तो क्या ही कहने हैं। लगातार फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड सेट करते जा रही है। हिंदी बेल्ट में फिल्म अच्छा बिजनेस  कर रही है। फिल्म ने अपने रिलीज़ के 30वें दिन में 10 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है। जब कई फिल्में सिनेमाघर से उतर जाती हैं। ऐसे समय में कांतारा ने 30वें दिन भी बिजनेस करके दिया है। फिल्म मात्र 16 करोड़ रूपये के छोटे से बजट में बनी है लेकिन फिल्म ने 250 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया है। इस हिसाब से ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है जिसने सफलता के आसमान छू लिए हैं। इस फिल्म को देखने लिए मोदी जी भी सिनेमाघर जा सकते हैं।

कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2)

कार्तिकेय 2 भी मात्र 20 से 25 करोड़ रूपये के बीच में बनी फिल्म थी। लेकिन जब ये रिलीज़ हुई उसके बाद दर्शकों की लाइन सिनेमाघर में लग गई थी। इस फिल्म को न ही ज्यादा प्रमोट किया गया था और न ही इस फिल्म को ज्यादा स्क्रीन मिले थे लेकिन फिल्म के कंटेंट में ये शक्ति थी कि सिनेमाघर में दर्शकों की भीड़ लगी थी। देखते ही देखते फिल्म ने करीब 100 करोड़ रूपये से ऊपर का बिजनेस कर लिया था। दर्शक खुद इस फिल्म की स्क्रीन बढ़ाने की मांग करने लगे थे। सिनेमाघर में इस फिल्म को देखने के लिए भीड़ लगी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *