May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी में अबतक दी गई एक करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज

लखनऊ। कोरोना का संक्रमण कम करने के लिए टीकारण का अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार यहां अब तक 92,44,878 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तो वहीं 16,89,688 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। यानि पहली और दूसरी डोज मिलाकर कुल 1, 09,34, 566 कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। वहीं योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में 18 साल से ऊपर के लोगों का मुफ्त में वैक्सीनेशन किए जाने का फैसला किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 99 लाख 27 हजार 150 लोग वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। मौजूदा समय प्रदेश के लगभग 8 हजार से ज्यादा केंद्रों पर कोविड वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है। जिनमें प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में 9 लाख 18 हजार 622 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज और 6 लाख 21 हजार 184 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। ऐसे ही 8 लाख 25 हजार 164 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज और 4 लाख 56 हजार 909 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। प्रदेश में 40-60 वर्ष के मध्य आयु वाले व्यक्तियों की बात करें तो 36 लाख 52 हजार 790 को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों में 38 लाख 48 हजार 878 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 6 लाख 11 हजार 595 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

वहीं पूरे देश में अब तक 12 करोड़ 71 लाख 29 हजार 113 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। दिल्ली में 26 लाख 82 हजार 165, महाराष्ट्र में 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार 266, केरल में 60 लाख 26 हजार 805, तमिलनाडु में 48 लाख 14 हजार 662, कर्नाटक में 75 लाख 43 हजार 325 लोगों को अब तक वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed