June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Delhi: MCD इलेक्शन को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, मनोज तिवारी ने रिकॉर्ड किया चुनावी गाना, निशाने पर रहे केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनावी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। आज सोमवार, 7 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है है जो कि आगामी 14 नवंबर तक रहेगी। इम नामांकन पर्चों की जांच 16 नवंबर को होगी और 19 नवंबर तक नामांकन से नाम वापस लिए जाने तक का वक्त रहेगा। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। चुनाव में दिल्ली की आम आदमी पार्टी को मात देने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब MCD चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी गाना भी रिकॉर्ड हो गया है।

मनोज तिवारी ने रिकॉर्ड किया गाना

दिल्ली से सांसद और सूबे के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस चुनाव के लिए गाना रिकॉर्ड किया है। जिसकी छोटी सी झलक हम आपको नीचे दिखाएंगे। बताया जा रहा है जल्द ही भाजपा के इस चुनावी गाने को लॉन्च किया जाएगा। भाजपा के चुनावी गाने को गाते हुए मनोज तिवारी आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भी हमला बोलते सुनाई देंगे।

7 दिसंबर को आएंगे चुनावी नतीजे

जानकारी के लिए बता दें कि इसी महीने की 4 तारीख को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव का ऐलान हुआ है। एकीकृत नगर निगम के चुनाव चार दिसंबर को होगा। जिसके बाद इसकी मतगणना सात दिसंबर को होने के साथ ही नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनावी ऐलान के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है ऐसे में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अब देखना होगा इस चुनाव में किसके सिर जीत का सहरा बंधता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *