June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पहले से तय था प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड बनना!, पूर्व मिस बारबाडोस ने लगाया गंभीर आरोप

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी प्रियंका ने अपना लोहा मनवाया हैं। पीसी आज गलोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस आज अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची हैं। अदाकारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों देसी गर्ल काफी सुर्खियों में है और उनके चर्चा में रहने का कारण हैं कि वह तीन साल बाद भारत लौटी हैं। वतन वापसी के बाद पीसी को काफी एन्जॉय करते हुए देखा गया। आज से ठीक 34 साल पहले प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीती थी लेकिन अब प्रियंका की इस जीत पर किसी ने आरोप लगाया है। जी हां ये आरोप लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि प्रियंका के साथ हिस्सा लेने वाली मिस बारबाडोस हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि पूरे 34 साल बाद अब इन्होंने प्रियंका पर आरोप क्यों लगाया है-

प्रियंका को बिस्तर पर मिलता था खाना

दरअसल, मिस बारबाडोस ने प्रियंका के मिस वर्ल्ड जीतने पर गंभीर आरोप लगाए है, उनका कहना है कि साल 2000 के मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता के दौरान प्रियंका को उनकी जीत के लिए फेवर मिला था। मिस बारबाडोस लैलानी अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती है जिसमें उन्होंने एक वीडियो साझा किया और बताया कि किस तरीके से प्रियंका को इसमें जीतने के लिए उनका फेवर किया गया। वो आगे कहती है कि साल 1999 में भी मिस वर्ल्ड इंडिया से थी और ठीक एक साल बाद यानी साल 2000 में भी मिस वर्ल्ड भारत से चुनी गई थीं, जो कि प्रियंका चोपड़ा थी। जब प्रियंका को चुना गया तो एक भारत का भी स्पॉन्सर था। लैलानी ने कहा मिस वर्ल्ड के दौरान भी मेरे साथ ठीक ऐसा हुआ मैं उस दौरान मिस बारबाडोस थी ,जब मैंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तब मिस वर्ल्ड भारत से चुनी गई और इसके ठीक एक साल पहले जब मिस वर्ल्ड का चुनाव हुआ वो भी इंडिया से थी, तब उस शो के स्पॉन्सर एक भारतीय निजी चैनल हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि प्रियंका को खाना भी उनके बिस्तर पर मिलता था।

लैलानी का आरोप

लैलानी ने यह भी बताया कि प्रियंका के लिए कपड़े भी अच्छे और उनकी फिटिंग के बनाए जाते थे। लैलानी ने आगे कहा कि “प्रियंका की एक मात्र कंटेस्टेंट थी जो सारोंग पहने रहती थी क्योंकि उनको पहनने की इजाजत थी। प्रियंका उस दौरान अपने स्किन टोन को सही करने के लिए क्रीम लगाती थी जो अभी भी सही नहीं हुई थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *