June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इस शादीशुदा बिजनेसमैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है मानुषी छिल्लर!, जानिए कौन हैं निखिल कामत

नई दिल्ली। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर को कौन नहीं जानता। अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली मानुषी छिल्लर के चर्चा हर दिन होते रहते हैं। कभी इनकी कोई तस्वीर वायरल होती है। तो कभी कोई वीडियो इन्हें सुर्खियों में लाता रहता है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर भी शुरू कर चुकी है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से मानुषी छिल्लर ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि इस फिल्म को लोगों का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। खबरें यहां तक है कि एक्ट्रेस उस बिजनेसमैन के साथ लिव इन में है।

एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का नाम जिस बिजनेसमैन के साथ जोड़ा जा रहा है उनका नाम निखिल कामत बताया जा रहा है। निखिल कामत के बारे में बात करें तो वो फाइनेंशियल कंपनी जेरोधा के को-फाउंडर हैं। निखिल और मानुषी छिल्लर के रिलेशन में होने की खबर है। कहा जा रहा है कि दोनों बीते साल 2021 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें ये भी हैं कि दोनों लिव इन में हैं। बताया जा रहा है कि मानुषी छिल्लर फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। वो अपने एक्टिंग करियर को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहती हैं। इसी वजह से एक्ट्रेस अपने रिश्ते की खबरें बाहर नहीं आने देना चाहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *