February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

51 साल की उम्र में तीसरी बार मनोज तिवारी को मिलने वाला है पिता बनने का सुख, शेयर किया पत्नी की गोद भराई का वीडियो

नई दिल्ली। भोजपुरी के बाद बड़े पर्दे और अब राजनीति में गदर मचाने वाले बीजेपी नेता मनोज तिवारी के घर खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है। मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। ये गुड न्यूज खुद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। उन्होंने पत्नी सुरभि का प्यारा सा बेबी शावर रखा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो को देखकर फैंस बहुत खुश हैं और एक्टर और सिंगर को पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

तीसरी बार बनने जा रहे पिता

मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पर गोद भराई की वीडियो शेयर की है। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए राजनेता ने कैप्शन में लिखा-कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं…बस उन्हें महसूस कर सकते हैं। वीडियो में  मनोज की पत्नी सुरभि दिख रही है जो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। सभी लोग सुरभि को गिफ्ट दे रहे हैं और उनकी नजर भी उतार रहे हैं। वीडियो में मनोज की छोटी बेटी को भी देखा जा रहा है जो बिल्कुल अपनी मम्मी के जैसी ड्रेस अप हुई हैं। वाकई वीडियो बहुत ही प्यारा है। बता दें कि मनोज तिवारी को तीसरी बार पिता बनने का सुख मिलने वाला है। वो पहले से ही दो बच्चियों के पिता हैं।

पहली पत्नी से हुआ था तलाक

बता दें कि मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। मनोज तिवारी ने दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने रानी से की थी। दोनों की शादी 13 साल टूट गई। पहली शादी से मनोज को एक बेटी है जिसका नाम जिया है। एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने दूसरी शादी जिया के कहने पर ही की थी। बेटी चाहती थी कि पिता अकेले न रहे और उनका घर बसे। दोनों के तलाक के वक्त खबरें आईं थी कि शादी टूटने की वजह मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की नजदीकियां थी। मनोज तिवारी की पत्नी को दोनों पर शक था। जिसके बाद कोरोना के समय एक्टर ने दूसरी शादी की, जिसके बाद उन्हें एक प्यारी बेटी हुई और अब वो तीसरी बार पिता बनने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *