March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘Bell Bottom’ इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज, Akshay Kumar ने खुद दी जानकारी

मुंबई। अक्षय कुमार अभिनीत जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘बेल बॉटम’ अब 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय ने इस खबर की घोषणा करने के लिए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। फिल्म को पहले अप्रैल 2021 में रिलीज किया जाना था लेकिन देश में कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, मैं जानता हूं कि आपने हैशटैगबेलबॉटम की रिलीज का धैर्यपूर्वक इंतजार किया है। आखिरकार हमारी फिल्म की रिलीज की घोषणा करने से ज्यादा खुशी नहीं हो सकती। दुनिया भर में बड़े पर्दे पर ‘हैशटैगबेलबॉटमऑन27जुलाई’ आ रहा है।

रंजीत एम. तिवारी द्वारा निर्देशित, बेल बॉटम में अक्षय के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता ने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *