सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, CM मान ने दी जानकारी
नई दिल्ली। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। सीएम भगवंत मान गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों से खबर दी गई है कि, अमेरिका के कैलिफोर्निया में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले खबर आई थी कि एफबीआई को पकड़ा है और भारत सरकार से उसकी क्राइम हिस्ट्री मांगी गई है। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ कनाडा से कैलिफोर्निया गया था। आपको बता दें कि गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टर माइंड था।
वहीं गुजरात के अहमदाबाद में सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बताया कि, आज सुबह की खबर है कि जो कंफर्म न्यूज है। कनाडा में एक बहुत बड़ा गैंगस्टर बैठा था जो सब गैर सामाजिक कार्रवाई करवा रहा था पैसे भेज रहा था। गोल्डी बराड़ उसके अमेरिका में डिटेन कर लिया गया है।
