June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सैम बहादुर का टीज़र रिलीज़, सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की कौशल लग रहे हैं आकर्षक

नई दिल्ली। सैम हार्मोस जी राम जी जमशेद जी मानेकशॉ को लोग सैम मानेकशॉ के नाम से जानते हैं। सैम मानेकशॉ को कुछ लोग सैम बहादुर के नाम से भी जानते हैं। कुछ लोग ये भी जानते होंगे कि उन्ही के जीवन पर आधारित फिल्म आ रही है जिसका नाम सैम बहादुर। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं जो कि सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने वाले हैं। विक्की कौशल की इस फिल्म का इंतज़ार काफी वक़्त से हो रहा है। वहीं आज इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया है। सैम मानेकशॉ फिल्म को मशहूर फिल्मकार मेघना गुलजार बना रही हैं। इस फिल्म की रिलीज़ डेट में अभी 1 साल है। लेकिन इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है चलिए उसी पर कुछ बात कर लेते हैं।

हमने पहले भी सैम बहादुर फिल्म से विक्की कौशल का लुक देखा हुआ है। विक्की कौशल का वो लुक देखने में काफी आकर्षक और विश्वसनीय लग रहा था। वहीं आज रिलीज़ हुआ टीज़र भी आकर्षक लग रहा है। टीज़र में हमें सैम मानेकशॉ का किरदार दिखता है। इस छोटे से टीज़र में सैम बहादुर युवा और चुस्त दुरुस्त लग रहे हैं। कई सिपाहियों के बीच से गुजरते सैम बहादुर आकर्षक लग रहे हैं।

एक बात तो है इस टीज़र को देखने के बाद इसके ट्रेलर और फिल्म का इंतज़ार और भी भारी पड़ने वाला है। क्योंकि ये भारतीय सेना के एक शेर की कहानी है। इस कहानी को पर्दे पर जितना भी दिखाया जाएगा वो कम होगा और उसे देखने की उत्सुकता बढ़ती रहेगी। फिलहाल फिल्म को 1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ किया जाएगा और अब तक दर्शकों को इस फिल्म के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा। ये फिल्म आने वाले समय में एक बड़ी हिट फिल्म होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *