June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Gujarat Election Result 2022: ‘हमेशा इतिहास रचने का काम किया..’ गुजरात चुनाव के नतीजों पर बोले अमित शाह

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे है। रुझानों में भाजपा का कमल खिलाते हुई दिखाई दे रहा है। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी का चुनाव में दुर्गति होते नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी रुझानों में 20 सीट भी मिलती नहीं दिख रही है। इसके अलावा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी गुजरात की जनता को रिझाने में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। केजरीवाल की पार्टी को रुझानों में महज 5 सीटें मिलते दिख रही है। वहीं गुजरात में विजयी पताका लहराने पर भाजपा खेमे खुशी और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को हुई थी, जबकि दूसरे फेज के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले गए थे। इस बार चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि चुनाव के नतीजे देखकर मुकाबला एकतरफा ही नजर आया।

इसी बीच गुजरात में मिली ऐतिहासिक जीत पर गृह मंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन सामने आया है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। यह नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।”

गौरतलब है कि भाजपा ने साल 2017 के विधानसभा से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा को जहां 99 सीटें मिली, वहीं कांग्रेस को 78 सीटें जीती थी। लेकिन इस बार के चुनाव कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *