नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुए उपचुनाव में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। सपा नेता आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। एक वक्त तक लग रहा था कि रामपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। लेकिन भाजपा के आकाश सक्सेना ने आखिर वक्त में जीत प्राप्त कर सबको चौंका दिया। भाजपा के आकाश सक्सेना ने आजम खान के करीबी आसिम रजा को 25 हजार से अधिक वोटों से हराया दिया है। शुरुआती रुझानों को देखकर ऐसा लग रहा था कि आजम खान के गढ़ में भाजपा को कोई नहीं दिखा पाएगी। मगर जब नतीजे आए तो समाजवादी पार्टी को जोरदार झटका लगा है।
रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना उर्फ हनी का सीधा मुकाबला आजम खान के करीबी आसिम रजा से थी। बता दें कि सपा नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में दोषी ठहराया गया था। साल 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और सीएम योगी के अलावा अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी विधायकी छीन गई थी। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने उनके वोट देने पर भी रोक लगा थी। इस सीट पर 05 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे।