March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी के विधायक राजा भैया ने की शास्त्र के साथ शस्त्र रखने की पैरवी, बोले- हिंदू बहुल हैं, तभी देश धर्मनिरपेक्ष

प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भारत के धर्मनिरपेक्ष होने की वजह हिंदुओं को बताया है। राजा भैया ने किलहनापुर में सोमवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि भारत तभी तक धर्मनिरपेक्ष है, जब तक यहां हिंदू ज्यादा तादाद में हैं। उन्होंने लोगों से ये भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि हिंदू शास्त्र के साथ शस्त्र भी अपनाए। कार्यक्रम में राजा भैया ने कहा कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीर से हिंदुओं के विस्थापन की वजह को दिखाया गया है। ये सच्चाई कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है।

विधायक ने कहा कि बहुत दुख होता है कि कुछ लोग इस पर बात करने से कतराते हैं। कश्मीर में हमारे हिंदू भाइयों पर इतना अत्याचार हुआ, लेकिन कोई पार्टी नहीं बोली और न ही किसी न्यूज चैनल ने इसे दिखाया। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि देश के धर्माचार्य भी इस मामले में चुप्पी साध गए। राजा भैया ने कहा कि इस फिल्म को दिखाने पर बैन की मांग हो रही है, लेकिन क्यों ? क्योंकि हमपर जो बीता, उस पर बनी फिल्म सच्चाई बयान कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों से धर्म पर बात करें और अपनी संस्कृति को बचाएं।

राजा भैया ने कहा कि इतिहास बताता है कि सबसे ज्यादा नरसंहार हिंदुओं का हुआ। उनका विस्थापन भी सबसे ज्यादा है। इतिहास से सबक लें कि जो पुरखों को झेलना पड़ा, वो अगली पीढ़ी न झेले। हिंदुओं को शास्त्र के साथ शस्त्र अपनाने की बात भी उन्होंने कही। विधायक ने कहा कि भगवान राम ने पिता के आदेश से सबकुछ छोड़ दिया, लेकिन दुष्टों का नाश करने के लिए धनुष-बाण नहीं छोड़ा। ये दिखाता है कि शास्त्र के साथ शस्त्र भी कितना जरूरी होता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *