May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बताया था पाकिस्तानी, दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बयान दिया। कांग्रेस नेता ने अमेठी से भाजपा सांसद को पाकिस्तानी कहा था, जिसके बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा के जिला महामंत्री केशव सिंह ने दीपक सिंह के खिलाफ ये मुकदमा गौरीगंज थाने में दर्ज कराया है। दरअसल अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह की अगुवाई में जनपद की बदहाल स्वास्थ्य को सही करने के लिए सत्याग्रह किया गया, जो कि बुधवार शाम को खत्म हुआ।

दीपक सिंह ने स्मृति ईरानी को बोला था पाकिस्तानी

सी दौरान कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने मीडिया से बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर विवादित कमेंट करते हुए पाकिस्तानी कह दिया। दीपक सिंह ने कहा, ”हम संवेदनशील नहीं है, हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोगों का दर्द समझते है वैसे उनके परिवार के परिपाटी के दर्द समझने की। वो बच्चा भी अमेठी परिवार का हिस्सा है, किसी ईरानी पाकिस्तानी से उसको कोई मतलब नहीं है। उसकी जिम्मेदारी भी हमारे परिवार की है और अमेठी में हमेशा हम सब ने न्याय करना सीखा है।”

केशव सिंह ने दी तहरीर

भाजपा नेता केशव सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी की थी और उन्हें पाकिस्तानी कहा था। इसके बाद अब उनकी शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। उधर भाजपा कार्यकर्ताओं में दीपक सिंह को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *