June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डिंपल की जीत पर झूम उठे फैंस, खास अंदाज में दी बधाईयां

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश उपचुनाव के रिजल्ट लगभग साफ हो चुके हैं। आज यूपी में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आया है जिसमें मैनपुरी,खतौली और रामपुर सीट शामिल है। खास बात ये है कि डिंपल यादव ने सपा की लाज बचा ली है क्योंकि वो मैनपुरी से भारी वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। पहले इस सीट से हमेशा मुलायम सिंह यादव का दबदबा रहा था लेकिन उनके जाने के बाद अब उनकी बहु ने कमाल संभाल ली है। बढ़त के बाद ये तो तय है कि डिंपल यादव की जीत पक्की है। इसी खुशी को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

फैंस ने लगा दी बधाईयों की झड़ी

सोशल मीडिया पर फैंस और समर्थक डिंपल यादव की जीत का जश्न मना रहे हैं। मैनपुरी से भारी वोटों से आगे चलने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। कोई रील बनाकर तो कोई मीम्स बनाकर डिंपल यादव और सपा परिवार को जीत की बधाई दे रहा है। एक यूजर ने फिल्मी स्टाइल में लिखा-सांची कहे तोरे आवन से, हमरे अंगना में आई बहार भाउजी। एक अन्य यूजर ने लिखा- जीत की चाबी, डिंपल भाभी। इसके अलावा कई यूजर्स का मानना है कि ये जीत मुलायम यादव को समर्पित है क्योंकि उन्हीं के आशीर्वाद से डिंपल जीत पाई हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *