June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुजरात की जीत से PM मोदी हुए गदगद, जानिए फर्स्ट रिएक्शन में क्या कहा..

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे है।  गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत करने में कामयाब हुई है। रुझानों में भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। पहली मर्तबा है जब गुजरात में भाजपा को इतना बड़ा जनादेश मिला है। बता दें कि गुजरात में भाजपा 7वीं बार सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस 17 सीटें मिलते दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी को 4 सीट पर मिली है।  इसी बीच गुजरात में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर प्रचंड जीत के लिए गुजरात की जनता को धन्यवाद भी दिया है।

पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए है। उन्होंने लिखा, ”धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।”

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना कभी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *