June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 में दीपिका पादुकोण होंगी Female Cop के किरदार में, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पहली बड़ी खबर तो ये है कि Cirkus फिल्म का गाना Current Laga Re लांच हुआ है। वहीं Current Laga Re सांग के लांच के समय एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जी हां इससे पहले कई खुलासे फिल्म से जुड़े हुए हैं। जब फिल्म के ट्रेलर को लांच किया गया था तो हमें पता चला कि सिम्बा 2 सिंघम 3 और गोलमाल 5 फिल्म, रोहित शेट्टी लेकर आने के लिए तैयार हैं। इन सभी फिल्मों से रोहित शेट्टी दर्शकों का दिल बहलाने वाले हैं। ट्रेलर लांच के दौरान रोहित शेट्टी रणवीर सिंह और उनकी फिल्मों से जुड़े खुलासे किए थे वहीं Cirkus फिल्म के गाने के लांच के दौरान रोहित सेट्टी ने दीपिका पादुकोण से जुड़ा खुलासा किया है। यहां हम आपको वही बताने का प्रयास करेंगे।

आपको बता दें रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म में फीमेल पुलिसवाली की भूमिका में दीपिका पादुकोण देखने को मिलने वाली हैं। जी हां सही सुना आपने दर्शकों की भारी डिमांड के बाद तय हुआ है कि दीपिका पादुकोण भी अब फिल्म में फीमेल पुलिसवाले की भूमिका में देखने को मिलने वाली हैं। आज जब रोहित शेट्टी अपनी स्टारकास्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ गाने को लांच कर रहे थे तब उन्होंने दीपिका पादुकोण से जुड़ा खुलासा किया है। रोहित शेट्टी ने बताया की वो अपनी अगली फिल्म के रूप में सिंघम 3 पर काम कर रहे हैं।

हमने कुछ दिन पहले देखा था जब अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 की डीटेल्स सामने आई थी और हमें खबर मिली थी कि जल्द ही अजय देवगन सिंघम 3 फिल्म में दिखने वाले हैं और अब रोहित शेट्टी ने इस खबर का खुलासा करते हुए बताया कि अपनी अगली फिल्म के रूप में सिंघम 3 पर ही काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक खुलासा और किया और उन्होंने बताया कि उसमें फीमेल कॉप की भूमिका में दीपिका पादुकोण दिखने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *