सिनेमा

KBC 13: सीजन फिनाले में हरभजन सिंह और इरफान पठान आएंगे नजर

शेयर करें:

नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ अब सीजन के समापन पर पहुंच गया है। फिनाले एपिसोड 17 दिसंबर को प्रसारित होगा, जिसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान पठान होंगे। इस फिनाले वीक को खास बनाने के लिए हर एपिसोड में कुछ खास सेलिब्रिटीज आने वाले है।

आयुष्मान खुराना से शुरूआत करते हुए, वाणी कपूर निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के होस्ट मनीष पॉल हॉटसीट पर होंगे। इसके बाद रैपर बादशाह के साथ नेहा कक्कड़, नीना गुप्ता और गजराज राव नजर आएंगे।

‘केबीसी 13’ के आखिरी एपिसोड में हरभजन सिंह और इरफान पठान खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। यह 17 दिसंबर को प्रसारित होगा।

Ad Zone: in_content

कौन बनेगा करोड़पति 13 का ‘शानदार शुक्रिया’ सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें