May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या जुड़वा बच्चों के माता पिता बनने वाले हैं रणबीर-आलिया ?

नई दिल्ली। इस वक्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। आलिया अपनी प्रेग्नेंसी और हॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जबकि रणबीर कपूर अपनी फिल्म शमशेरा और ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में हैं।ब्रह्मास्त्र में रणबीर के साथ लीड रोल में आलिया भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल दोनों स्टार अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रणबीर ने हिंट देते हुए कहा था कि आलिया जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। अब एक्टर ने इसी मुद्दे पर सफाई दी है।

दो बच्चों की मां बनने वाली हैं आलिया

दरअसल शमशेरा के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने एक गेम खेला था जिसमें उन्हें दो बातें सच तो एक बात झूठ बतानी थी। इसका जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि  मेरे जुड़वा बच्चे होने वाले हैं…मैं लंबे ब्रेक पर जाने वाला हूं..और मैं बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म का हिस्सा बनने वाला हूं। इस गेम के दौरान एक्टर को ये रिवील नहीं करना था कि कौन सी बात सच है और कौन सी बात झूठ। इस इंटरव्यू के बाद दावा किया जा रहा है कि एक्टर जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। इसके पीछे भी कारण है। दरअसल रणबीर लंबे ब्रेक पर नहीं जा सकते हैं क्योंकि उनके पास लगातार कई फिल्में पाइपलाइन में है..ये बात झूठ हो सकती है। दूसरा- रणबीर  माइथोलॉजिकल फिल्म का हिस्सा है..ये बात सच है क्योंकि वो ब्रह्मास्त्र का हिस्सा हैं..ये बात सच है। अब यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि जुड़वा बच्चों वाली बात भी सही हैं।

रणबीर ने दी सफाई

अपने बयान पर सफाई देते हुए एक्टर ने कहा कि बेवजह कॉन्ट्रोवर्सी न की जाए..। मुझे सवालों के जवाब देने के लिए कहा गया था..जो मैंने दिए। मैं ये नहीं बता सकता हूं कि क्या सच है और क्या झूठ। हालांकि एक्टर अपने बयान में अभी भी क्लीयर नहीं किया है कि वो जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं या नहीं। अब तो ये समय ही बता पाएंगे कि आलिया दो बच्चों की मां बनती हैं नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *